1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: गुड़गांव , रविवार, 2 दिसंबर 2012 (18:41 IST)

पोर्नानोंग ने इंडियन ओपन जीता, अदिति शीर्ष 10 में

हीरो होंडा इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट
FILE
थाईलैंड की पोर्नानोंग फाटलुम ने रिकॉर्ड तीसरी बार हीरो होंडा इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया जबकि 14 साल की भारतीय अमेच्योर खिलाड़ी अदिति अशोक संयुक्त आठवें स्थान पर रही।

मंगलवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाने जा रही फाटलुम ने छह अंडर 66 का स्कोर किया। उन्होंने कुल 13 अंडर 203 का स्कोर करके टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड कैरोलीन हेडवाल के नाम था, जो उन्होंने पिछले साल बनाया था।

भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अदिति अशोक ने किया जिसने 69, 74 और 72 का स्कोर किया। भारत की नलिनी सिंह सिवाच ने संयुक्त 33वां स्थान हासिल किया। (भाषा)