1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: टोक्यो , गुरुवार, 29 नवंबर 2012 (19:06 IST)

पहले दौर में जीव 20वें स्थान पर

जीव मिल्खा सिंह
भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने चौथे होल में ट्रिपल बोगी की लेकिन इसके बावजूद वह गोल्फ निप्पन सीरीज जेटी कप के पहले दौर में एक ओवर 71 का कार्ड बनाने में सफल रहे। जीव 20वें स्थान पर हैं लेकिन वह दो बार के चैंपियन हिरोयुकी फुजिता से दस शाट पीछे हैं।

पिछली दो बार के चैंपियन फुजिता ने नौ अंडर 61 का कार्ड बनाया। तोशिनोरी मुतो (64) दूसरे और केनीची कुबोया (65) तीसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में केवल 26 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और इसमें कट नहीं है। जीव ने स्कॉटिश ओपन जीतने और जापान टूर का सदस्य होने के कारण इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।

उन्होंने पहले होल में बर्डी की लेकिन चौथे होल में वह ट्रिपल बोगी कर गए। वह पांचवें और छठे होल में बर्डी बनाकर इवन पार पर आ गए थे लेकिन 11वें होल में वह डबल बोगी कर गए। उन्होंने 17वें होल में बर्डी बनाई। (भाषा)