शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 7 मार्च 2011 (16:20 IST)

ग्रैंडमास्टर तानिया को स्त्री शक्ति अवॉर्ड

ग्रैंडमास्टर तानिया को स्त्री शक्ति अवॉर्ड -
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के 100वें वर्ष पर केयर इंडिया ने विकलाँग ओलिम्पिक खिलाड़ी दीपा मलिक, ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव और पर्वतारोही रीना कौशल धर्मशक्तू समेत विभिन्न महिला शख्सियतों को ‘स्त्री शक्ति अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है।

पिछले 60 वर्ष से महिला सशक्तिकरण के जरिए गरीबी उन्मूलन के प्रयास में लगी केयर इंडिया ने इस अवसर पर कल दिल्ली हाट में ‘मैं शक्ति हूँ’ कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रसिद्ध कवियित्री डॉक्टर अनामिका द्वारा महिला हस्तियों को सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड प्राप्त करते हुए दीपा मलिक ने अपने संघर्ष की दास्ताँ एक शेर ‘जिंदगी तुमने लंगड़ी बनाकर दी तो क्या, इसी कुर्सी पर घिसटने दूँगी, मैं तो हिम्मत हूँ, अपने दृढ़ निश्चय से पुन: बिन सहारे चल लूँगी’ के जरिए सुनाई।

दीपा मलिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकलाँग स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वे ब्रेस्ट स्ट्रोक तैयारी, भाला और चक्का फेंकने की स्पर्धाओं में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

वहीं, रीना कौशल ने कास्परस्काई लैब कामनवेल्थ वूमेन्स अंटार्कटिक अभियान में हिस्सा लिया और अंटार्कटिका के तट से दक्षिण पोल तक 900 किलोमीटर दूर तय करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

इनके अलावा, केयर ने उन कुछ ऐसी ग्रामीण महिलाओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने केयर की मदद से विभिन्न तरीकों से समाज को प्रेरणा दी। इनमें तमिलनाडु की गोविंदा अम्मा और उषा शामिल हैं।

अम्मा और उषा ने सुनामी के बाद ग्रामीणों को काजू के प्रसंस्करण के काम में लगाकर कुछ ही वर्ष में उन्हें कमाई का अच्छा जरिया उपलब्ध कराया। (भाषा)