Daily Horoscope
✕

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आग, फाइनल में विलंब

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (19:43 IST)
गुवाहाटी। दर्शकों के एक स्टैंड में बिजली की तार में आग लगने के कारण आज यहां एआईबीए विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहले फाइनल मुकाबले के बाद लगभग 45 मिनट तक खेल रोकना पड़ा।
 
नीतू के 48 किग्रा वर्ग में 2011 से भारत के स्वर्ण पदक के सूखे को समाप्त करने के बाद आयोजन स्थल पर कुछ मिनटों के लिए अंधेरा छा गया जब दर्शकों के एक स्टैंड में बिजली की तारों में आग लग गई और कुछ देर के लिए दर्शकों में डर पैदा हो गया। आयोजकों ने मुकाबलों को इसके बाद लगभग 45 मिनट तक स्थगित रखा लेकिन घटना के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ।
 
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती ने बताया, ‘प्रवेश द्वार से गुजरने वाली एक बिजली की तार में आग लग गई जो दर्शकों के प्रवेश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। यह हालांकि मुख्य लाइन से नहीं जुड़ी थी, इसलिए कोई क्षति नहीं हुई।’
 
नीतू ने फाइनल में कजाखस्तान की झाजीरा उराकबाएवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता जो 2011 में सरजूबाला देवी के स्वर्ण के बाद यह भारत का इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख