रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Women's Hockey World League Final
Written By
Last Modified: मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (18:22 IST)

हॉलैंड, चीन, न्यूजीलैंड, कोरिया 'वर्ल्ड लीग फाइनल' के लिए क्वालीफाई

Women's Hockey World League
ब्रसेल्स। हॉलैंड, चीन, न्यूजीलैंड और कोरिया ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में वर्ष 2018 में 17 से 26 नवंबर तक होने वाले महिला हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष चार टीमों के साथ पांचवें क्वालिफायर के रूप में लंदन में इसी वर्ष होने वाले महिला हॉकी विश्वकप का हिस्सा बनेगा।
       
एफआईएच की जानकारी के अनुसार, हॉलैंड ने फिंत्रो हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में चीन को 2-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के मैच के लिए न्यूजीलैंड ने कोरिया को 1-0 से हराया जबकि पांचवें छठे स्थान के लिए इटली ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया। सातवें और आठवें स्थान के मुकाबले में स्पेन ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गर्भवती होने के बावजूद विंबलडन में खेली यह टेनिस स्टार