Hanuman Chalisa

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर गिरफ्तार हुए वाएने रूनी

शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (19:22 IST)
लंदन। इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान वाएने रूनी को अपने निवास स्थान चेशायर के निकट शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
         
एवर्टन स्ट्राइकर को पुलिस ने गुरूवार देर रात गिरफ्तार किया था। वह हाल ही में मैंचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर एवर्टन का हिस्सा बने थे। गत वर्ष नवंबर में रूनी शराब पीकर किसी की शादी में घुस आए थे। यह वाकिया विश्वकप क्वालिफायर में इंग्लैंड की स्कॉटलैंड पर जीत का है। 
       
गत माह रूनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट के उन्हें टीम में वापिस बुलाने के बावजूद रूनी ने राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया था। 31 वर्षीय फुटबॉलर ने इंग्लैंड के लिए 119 मैचों में 53 गोल किए थे। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख