Daily Horoscope
✕

शतरंज ओलंपियाड में आनंद ने रैगर को हराया, ऑस्ट्रिया पर आसान जीत

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (15:32 IST)
बातुमी (जार्जिया)। विश्व रैपिड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके मार्कस रैगर को हराया, जिससे भारतीय पुरुष टीम 43वें शतरंज ओलंपियाड में ऑस्ट्रिया पर 3.5-0.5 से आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।


बारह साल बाद ओलंपियाड में खेल रहे आनंद ने मंगलवार की शाम को खेली गई बाजी में सटीक गणना और उत्कृष्ट निर्णय क्षमता दिखाते हुए रैगर को हराया। दूसरे बोर्ड पर पी हरिकृष्णा ने वेलेंटाइन ड्रैगनेव की आखिरी क्षणों की गलती का फायदा उठाया, जबकि विदित गुजराती ने आंद्रियास डीरमेयर पर जीत दर्ज करके भारत की बढ़त सुनिश्चित की।

चौथे बोर्ड पर बी अधिबान और पीटर श्रेनर की बाजी ड्रॉ छूटी। लगातार दूसरी जीत से भारतीय पुरुष टीम 40 अन्य टीमों के साथ चार अंक लेकर संयुक्त बढ़त पर है। भारत का अगला मुकाबला कनाडा से होगा। भारतीय महिला टीम ने वेनेजुएला पर 4-0 से जीत दर्ज की।

शीर्ष बोर्ड पर डी हरिका ने सराई कारोलिना सांचेज कास्टिलो को हराया। दूसरे बोर्ड पर तानिया सचदेव को अमेलिया हर्नाडेज बोनिला पर जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई। ईशा कारवडे ने भी ताइरू मैनुएला के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया, जबकि राष्ट्रीय चैंपियन पद्मिनी राउत ने कोराल्स पैटिनो गर्सिया को हराकर क्लीन स्वीप संभव किया।

इस वर्ग में 33 टीमें संयुक्त बढ़त पर हैं। भारत को अब सर्बिया का सामना करना है, जिससे उसे चुनौती मिल सकती है। शतरंज की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी उलटफेर देखने को मिले। शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस को महिला वर्ग में उज्बेकिस्तान से 1.5-2.5 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख