suvichar
✕

शामकिर शतरंज में विश्वनाथन आनंद ने ग्रिसचुक से ड्रॉ खेला

Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (19:12 IST)
शामकिर (अजरबेजान)। भारत के स्टार खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने शामकिर शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में रूस के अलेकसांद्र ग्रिसचुक के साथ आसान ड्रॉ खेला जबकि नार्वे के मैगनस कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराकर खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। 
 
आनंद पिछले दौर में रूस के सर्गेई कार्जाकिन से हार गए थे और अब उनकी खिताब की संभावनाएं कमजोर पड़ गई हैं क्योंकि कार्लसन उनसे 1.5 अंक आगे हैं और केवल दो दौर की बाजियां बची हैं। दस खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट की बाकी बाजियां ड्रॉ छूटी। 
 
बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव ने अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव से, स्थानीय खिलाड़ी शखरियार मामेदयारोव ने चीन के डिंग लीरेन से और चेक गणराज्य के डेविड नावेरा ने कार्जाकिन से अंक बांटे। 
 
कार्लसन के पांच अंक हैं और वह यहां चौथा खिताब जीतने की स्थिति में है। कार्जाकिन 4.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आनंद 3.5 अंक लेकर ग्रिसचुक, टोपालोव, रादजाबोव, नावेरा और डिंग लीरेन के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। मामेदारोव के 2.5 अंक और गिरी के दो अंक हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख