dharma sangrah
✕

विश्वनाथन आनंद 50 बरस के हुए, परिवार संग मना रहे जश्‍न

Updated: बुधवार, 11 दिसंबर 2019 (14:41 IST)
चेन्नई। भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मे दिग्गज खिलाड़ी आनंद जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहे हैं।

आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, हम एक साथ हैं। हां, कल केक कटेगा। आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है।

शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख