Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अगले साल विश्व खिताब के लिए उतरूंगा : विजेंदर

रविवार, 24 दिसंबर 2017 (15:07 IST)
जयपुर। अपना लगातार 10वां मुकाबला जीतने वाले भारत के सुपरस्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा है कि जीत के साथ साल का समापन करना उनके लिए काफी सुखद है और अगले साल वे विश्व खिताब के लिए उतरेंगे।
 
विजेंदर ने शनिवार रात 'राजस्थान रम्बल' में अफ्रीकी चैंपियन अर्नेस्ट अमुजु को सर्वसम्मत फैसले से 100-90, 100-90, 100-90 से ध्वस्त करते अपने प्रोफेशनल करियर का परफेक्ट 10 पूरा किया था। विजेंदर ने अपनी लगातार 10वीं जीत हासिल कर अपने डब्ल्यूबीओ एशिया-पैसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताबों का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया जबकि अमुजु को अपने 26 मुकाबले में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
 
मुकाबला जीतने के बाद विजेंदर ने कहा कि मुझे यह मुकाबला जीतने की काफी खुशी है। मैं जानता था कि अमुजु एक मुश्किल मुक्केबाज है, यही वजह थी कि फाइट पूरे 10 राउंड तक चली। लेकिन मैं अपनी उस रणनीति पर डटा रहा, जो मेरे कोचों ने तैयार की थी जिससे मुझे मुकाबला जीतने में मदद मिली।
 
विजेंदर ने कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने साल का अंत जीत के साथ किया। अब मुझे अगले साल कम से कम 2 टाइटल बाउट कॉमनवेल्थ और विश्व खिताब के लिए खेलने का इंतजार रहेगा। चैंपियन मुक्केबाज ने साथ ही जयपुर के लोगों को इस मुकाबले को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने देशभर के अपने समर्थकों को भी धन्यवाद दिया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख