Daily Horoscope
✕

स्मिथ के हाथ में गेंद लगी, एमसीजी टेस्ट में खेलेंगे

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (15:06 IST)
मेलबोर्न। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट की तैयारी के दौरान नेट्स के समीप ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथ में गेंद आकर लगी।
 
स्मिथ रविवार को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड के नेट्स पर एक तरफ खड़े थे, जब कैमरन बेनक्राफ्ट का शॉट उनके हाथ में लाकर लगा जिससे वे दर्द में दिखे। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने हालांकि कहा कि स्मिथ ठीक हैं और चौथे टेस्ट में खेलेंगे।
 
ऑस्ट्रेलिया पहले ही 5 मैचों की एशेज श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना चुका है। इस बीच विकेटकीपर टिम पेन ने रविवार को टीम के साथ ट्रेनिंग की। पेन अपने ससुर को आघात के कारण मेलबोर्न देर से पहुंचे थे।
 
वॉर्नर ने कहा कि यह उनके लिए मुश्किल समय है। उसके और परिवार के समर्थन के लिए हम जो कर सकते हैं, वे कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख