गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Tokyo, Olympic, Olympic
Written By
Last Modified: टोक्यो , बुधवार, 24 अगस्त 2016 (19:15 IST)

टोक्यो में ओलंपिक ध्वज का भव्य स्वागत

टोक्यो में ओलंपिक ध्वज का भव्य स्वागत - Tokyo, Olympic, Olympic
टोक्यो। रियो ओलंपिक की सफलता के बाद ओलंपिक ध्वज जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचा, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया। टोक्यो में 2020 में ओलंपिक का आयोजन होना है।
ओलंपिक ध्वज एक विशेष विमान से रियो से रवाना होकर जापान के हनेदा एयरपोर्ट पहुंचा जहां पर टोक्यो के गर्वनर यूरीको कोईके ने ध्वज थामा। ध्वज के स्वागत के लिए कोईके के साथ भारी संख्या में भीड़ भी मौजूद थी, जो ध्वज का दीदार करने के लिए काफी समय से एयरपोर्ट अपनी नजरें जमाये बैठे हुए थे।
 
कोईके ने ध्वज थामने के बाद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं समझता हूं कि अगले ओलंपिक की तैयारी के लिए हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लगभग 50 वर्षों के बाद फिर से इस ध्वज को अपने देश में पाकर हम सब बहुत खुश हैं। 
 
हम सभी को एकजुट होकर इसकी सफल मेजबानी के लिए अपना योगदान देना होगा। 2020 में जापान दूसरी बार ओलंपिक की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 1964 में टोक्यो में आखिरी बार ओलंपिक हुआ था।
 
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने कहा कि रियो में मिली सफलता के बाद खेलों की सफल मेजबानी करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए उच्च स्तर पर काम किया जा रहा है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
'कांटों की राह' पर कैसे करें ओलंपिक स्वर्ण की उम्मीद...