Hanuman Chalisa

टाइगर वुड्स के वापसी मैच में फ्लिटवुड ने बनाई बढ़त

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (21:58 IST)
अल्वानी (बहामास)। इंग्लैंड के टॉमी फ्लिटवुड ने हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ के पहले दिन शुक्रवार को यहां 6 अंडर 66 के कार्ड के साथ शानदार शुरुआत की तो वहीं वापसी कर रहे टाइगर वुड्स ने भी आशाजनक प्रदर्शन किया।
 
टूर्नामेंट में सबकी निगाहें वापसी कर रहे वुड्स पर थी लेकिन अगले सप्ताह शादी के बंधन में बंधने जा रहे फ्लिटवुड ने शानदार खेल दिखाया। फ्लिटवुड से एक शॉट पीछे इंग्लैंड के मैट कुचर और अमेरिका के रिक्की फ्लावर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
 
फरवरी के बाद पहली बार मैदान में उतरे 5 बार के चैंपियन वुड्स 3 अंडर 69 के स्कोर के साथ सयुंक्त रूप से 8वें स्थान पर हैं। गत विजेता हिदेकी मात्सुयामा 1 अंडर 71 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख