Daily Horoscope
✕

महाराज कृष्ण कुमार भावनगर विश्वविद्यालय वेस्ट जोन टेबल टेनिस चैंपियन

Updated: रविवार, 3 नवंबर 2019 (20:12 IST)
इंदौर। महाराज कृष्ण कुमार भावनगर विश्वविद्यालय ने श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा आयोजित 4 दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय दूसरे, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय तीसरे और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की टीम चौथे स्थान पर रही।

स्थानीय अभय प्रशाल में आयोजित उक्त प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के चेयरमैन ओम सोनी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू आचार्य के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उपिंदर धर ने स्वागत भाषण दिया।

धर ने कहा कि यह टूर्नामेंट सिर्फ शुरुआत थी। यह टूर्नामेंट निश्चित रूप से खिलाड़ियों को अधिक अभ्यास और खेल कौशल की ओर ले जाएगा। इस टूर्नामेंट के संयोजक डॉ. सुप्रज्ञ ठाकुर ने टूर्नामेंट की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में 7 राज्यों के 60 विश्वविद्यालयों के 300 खिलाड़ियों ने शिरकत की। अंत में आभार कमल नारायण भुराड़िया ने माना।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख