biodatamaker
✕

सुशील कुमार राष्ट्रमंडल कुश्ती के लिए क्वालीफाई

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (01:10 IST)
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और पांच अन्य पुरुष पहलवानों ने अगले साल गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आज क्वालीफाई कर दिया।


सुशील (74 किग्रा) के अलावा फ्रीस्टाइल के जिन अन्य पहलवानों ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया है उनमें राहुल अवारे (57 किग्रा), बजरंग (65 किग्रा), सोमवीर (86 किग्रा), मौसम खत्री (97 किग्रा) और सुमित (125 किग्रा) शामिल हैं।

फ्रीस्टाइल के इन सभी छह पहलवानों ने अगले साल किर्गीस्तान के बिश्केक में होने वाली सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। इसके अलावा ग्रीको रोमन के दस पहलवानों ने एशियाई कुश्ती चैंपिनयशिप के लिए क्वालीफाई किया।

इनमें राजेंदर (55 किग्रा), ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), विक्रम कुराडे (63 किग्रा), मनीष (67 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा), हरप्रीत सिंह (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) शामिल हैं। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख