1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. एशियन गेम्स 2023
  4. Sunil Chhetri to lead Indian football team in Asian Games

एशियाई खेलों में भारतीय फुटबॉल टीम की अगुवाई करेंगे सुनील छेत्री, यह होगी टीम

Indian Football team
भारत की सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने 19 सितंबर से सात अक्टूबर तक चीन के हांग्झोउ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों के लिये मंगलवार को 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप-ए में मेजबान चीन, बंगलादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 23 टीमों को कुल छह समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप A, B, C, E और F में चार-चार टीमें हैं जबकि ग्रुप डी में तीन टीमें हैं।दो बार की एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय टीम नौ साल बाद पहली बार महाद्वीपीय खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

भारतीय स्क्वाड :

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम।

डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय।

मिडफील्डर: जेकसन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह।

फॉरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू, सुनील छेत्री।

प्रमुख कोच: इगोर स्टिमाच।