Hanuman Chalisa
✕

जन्मदिन पर छेत्री को 'एशियाई आइकन' घोषित किया एएफसी ने

Updated: शनिवार, 4 अगस्त 2018 (00:49 IST)
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शुक्रवार को उनके 34वें जन्मदिन पर एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने 'एशियाई आइकन' नामित किया और गोल करने के मामले में अपनी पीढ़ी के महानतम खिलाड़ियों की बराबरी करने के लिए उनकी जमकर तारीफ की।
 
 
छेत्री अभी एशियाई खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 101 मैचों में 64 गोल किए हैं तथा विश्वभर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मैसी के बाद 3रे नंबर पर हैं। एएफसी ने उनके जीवन और करियर के बारे में अपने आधिकारिक पेज पर जानकारी देकर उनका जन्मदिन यादगार बनाया है।
 
एएफसी ने लिखा है कि लियोनेल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युग में दुनिया का तीसरा सर्वाधिक गोल करने वाले वाला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर होना छोटी उपलब्धि नहीं है। एक एशियाई खिलाड़ी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से मैसी के 65 गोल से 1 गोल पीछे होना हमारी 'एशियाई आइकन' सूची में शामिल नए नामित का रिकॉर्ड है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।
 
इसमें लिखा गया है कि शुकवार को वे 34 साल के हो गए और हम भारत की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरर सुनील छेत्री के करियर का जश्न मना रहे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख