dharma sangrah
✕

सुधा सिंह को नौकरी व 30 लाख रुपए का पुरस्कार देगी उप्र सरकार

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (00:39 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंडोनेशिया में 2018 के एशियाई खेलों में 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी सुधा सिंह को 30 लाख रुपए का पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की घोषणा की।
 
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुधा को बधाई देते हुए सरकार की ओर से 30 लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने सुधा को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी दिए जाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधा ने लगन एवं मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है और पूरा राज्य इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से गौरवान्वित है।
 
 
लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा ने सोमवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता। सुधा ने 9 मिनट 40.03 सेकंड का समय लिया और एशियाई खेलों में अब तक का अपना दूसरा पदक जीता। रायबरेली की रहने वाली 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इससे पहले 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। वे पिछले एशियाई खेलों (इंचिओन) में पदक नहीं जीत पाई थीं। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख