Hanuman Chalisa

विश्व चैंपियनशिप में नाकाम रहे श्रीशंकर, लंबी कूद में 22वें स्थान पर रहे

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (23:36 IST)
दोहा। भारत की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुरुआत निराशाजनक रही और उसके लंबी कूद के एथलीट एम. श्रीशंकर शुक्रवार को यहां फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे।
 
श्रीशंकर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे क्वालीफिकेशन दौर में 22वें स्थान पर रहे। इस 20 वर्षीय एथलीट की क्वालीफिकेशन बी में 3 प्रयासों में 7.62 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद रही, जो कि उनके सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.00 मीटर से काफी कम है। यह प्रदर्शन उन्होंने पिछले महीने पटियाला में किया था।
 
श्रीशंकर के नाम पर 8.20 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है लेकिन विश्व चैंपियनशिप में वे अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने 7.52 मीटर से शुरुआत की और फिर 7.62 मीटर में भी सफल रहे। अपने तीसरे प्रयास में वे फाउल कर गए थे।
 
कोई भी एथलीट 8.15 मीटर की कूद लगाने पर स्वत: ही फाइनल में जगह बना लेता, लेकिन केवल एक एथलीट ही यह मानदंड हासिल कर पाया। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाकी 11 एथलीट फाइनल में पहुंचे।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख