बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sport Ministry rejected nomination of Harbhajan and Dutichand
Written By
Last Modified: रविवार, 28 जुलाई 2019 (15:43 IST)

खेल रत्न के लिए हरभजन का नाम खारिज, दुतीचंद को भी लगा झटका

HarbhajanSingh
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है। मंत्रालय ने खेलरत्न के लिए हरभजन सिंह और अर्जुन अवार्ड के लिए दुती चंद के नाम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। 
 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज्य सरकारों ने नामांकन के लिए निर्धारित समयावधि समाप्त हो जाने के बाद इनके नाम भेजे थे, इसीलिए इनके नामांकन खारिज हुए। दुती चंद के मामले में समय सीमा तो समाप्त हो ही गई थी साथ ही मेडलों की संख्या भी रैंकिंग के क्रम में नहीं थी।
 
बताया जा रहा है कि अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन खारिज होने के बाद दुतीचंद ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलकर अपना आवेदन फिर से खेल मंत्रालय को भेजने के लिए आग्रह किया।
 
उल्लेखनीय है कि हरभजन ने भारत की ओर से 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट हासिल किए जबकि वनडे में उनके नाम 269 विकेट हैं। टी 20 क्रिकेट में भी वह 21 विकेट हासिल कर चुके हैं। 
 
दुतीचंद ने भी भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। 2013 से उनके प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई दे रही है। 
ये भी पढ़ें
मेरीकाम ने विश्व चैम्पियनशिप से पहले स्वर्ण पदक जीता