Daily Horoscope
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sindhu creates history, wins Korea open

सिंधू ने रचा इतिहास, जीता कोरिया ओपन का खिताब

PV Sindhu
सोल। भारत की पी वी सिंधू ने आठवीं सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा से विश्व चैंपियनशिप के फाइनल की हार का बदला चुकाते हुए रविवार को कोरिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
 
ओलंपिक और विश्व चैपिंयनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू ने विश्व चैंपियन ओकुहारा को एक घंटे 24 मिनट तक चली संघर्षपूर्ण फाइनल में 22-20, 11-21,21-18 से हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया। सिंधु इसके साथ ही कोरिया में खिताब जीतनेवाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। 
 
सिंधु को गत अगस्त में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा से तीन गेमों के संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा था। यहां उन्होंने जीत हासिल कर उस हार का बदला चुका लिया। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का ताजा हाल...