dharma sangrah
✕

छह बार की चैंपियन सेरेना यूएस ओपन के सेमीफाइनल में

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (15:23 IST)
न्यूयार्क। छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए आठवीं वरीय कैरोलिन प्लिसकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
 
रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 24वें ग्रैंडस्लैम के लिए चुनौती पेश कर रही अमेरिकी की सेरेना ने शुरुआत में ही अपनी सर्विस गंवा दी थी लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार आठ गेम जीतकर पहला सेट अपने नाम किया और दूसरे में भी 4-0 की बढ़त बनाई। सेरेना को इसके बाद उस खिलाड़ी को हराने में अधिक परेशानी नहीं हुई जिसने 2016 में यहां उन्हें हराया था।
 
सेरेना ने पहले सेट में 1-3 से पिछड़ने के संदर्भ में कहा कि मैं सिर्फ बेहतर खेल खेलना चाहती थी। मैं सोच रही थी कि मैं इससे बेहतर खेल सकती हूं। प्लिसकोवा को 12 ब्रेक प्वाइंट मिले लेकिन इसमें से वह सिर्फ दो का ही फायदा उठा सकी। सेरेना ने 13 ऐस लगाए।
 
सेमीफाइनल में सेरेना का सामना अनास्तसिजा सेवास्तोवा से होगा। लाटविया की 19वीं वरीय अनास्तसिजा ने गत चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।
 
महिला एकल के अन्य क्वार्टर फाइनल में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो की भिड़ंत 2017 की उप विजेता मेडिसन कीज से होगी जबकि जापान की नाओमी ओसाका को युक्रेन की लेसिया सुरेनको से भिड़ना है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख