Daily Horoscope
✕

स्वीडन ने इटली को हराया, सेनेगल ने विश्वकप का टिकट कटाया

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (14:27 IST)
स्टाकहोम। स्वीडन ने फुटबाल विश्व कप प्लेऑफ मुकाबले के पहले चरण में चार बार की चैम्पियन इटली को 1-0 से हराकर विश्वकप में क्वालीफाई करने की उनकी राह मुश्किल कर दी। वहीं पोलोकवाने में हुए एक अन्य मुकाबले में सेनेगल ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर लिया।
 
स्वीडन के लिए स्थापन्न खिलाड़ी जैकब योहानसन ने 61वें मिनट में गोल किया। अगले साल होने वाले विश्वकप में क्वालीफाई करने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इटली को अब दूसरे चरण के घरेलू मुकाबले में स्वीडन को हराना होगा।
 
इटली अगर विश्वकप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहती है तो 60 साल में ऐसा दूसरी बार होगा। इससे पहले 1958 में इटली विश्वकप में क्वालीफाई करने में असफल रही थी।
 
वहीं जोहानिसबर्ग के पोलोकवाने में खेले गए मुकाबले में सेनेगल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाले दियाफ्रा साखू और सादियो माने के शानदार खेल के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर विश्वकप में जगह पक्की की।
 
सेनेगल के लिए माने के पास पर साखू ने पहला गोल किया जबकि दक्षिण अफ्रीका के आत्मघाती गोल में भी दोनों का हाथ था, यह गोल थामसांक्वा एमखिजे ने किया।
 
इस जीत से सेनेगल ने ग्रुप डी में पांच अंक की निर्णायक बढ़त बना ली, उसने इससे पहले सिर्फ एक बार 2002 में विश्वकप के लिए क्वालीफाई किया था।
 
होंडुरास के सान पेड्रो सुला में खेले गए एक अन्य मुकाबले में होंडुरास ने ऑस्ट्रेलिया से गोल रहित ड्रा खेला। एशिया-कॉनकैफ प्लेआफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टामी जूरिस दोनों हाफ में गोल करने के मौकों को चूक गए। हालांकि इस ड्रॉ से ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गया है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को दूसरे दौर का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख