dharma sangrah
✕

चेतेश्वर पुजारा की बड़ी पारी के दम पर सौराष्ट्र का विशाल स्कोर

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (20:45 IST)
राजकोट। शानदार फार्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा (182) और निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच में गुजरात के खिलाफ दूसरे दिन 570 रन पर ऑल आउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए।
 
सौराष्ट्र ने कल के स्कोर एक विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन दिन के दूसरे ओवर में ही टीम के दूसरे शतकवीर स्नेल पटेल (156) को चिंतन गाजा ने पैवेलियन भेजा। पुजारा ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरी तफर से शेल्डन जैक्सन और रवीन्द्र जडेजा के विकेट जल्दी गिर गए।
 
निचले मध्यक्रम में जयदेव शाह (46), प्रेरक मांकड (62), चिराग जानी (नाबाद 46) ने टीम के स्कोर को साढ़े पांच सौ के पार पहुंचाया। गुजरात की ओर से सिद्धार्थ देसाई सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 154 रन देकर चार विकेट लिए। गाजा को भी दो सफलता मिली।
 
 
दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल 29 और प्रियांक पांचाल 12 रन पर नाबाद हैं। गुजरात की टीम पहली पारी के आधार पर सौराष्ट्र से अभी 525 रन पीछे है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख