Daily Horoscope
✕

सौरभ वर्मा बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हारकर अमेरिकी ओपन से बाहर

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (15:42 IST)
फुलर्टन (अमेरिका)। सौरभ वर्मा के यहां रविवार को पुरुष एकल सेमीफाइनल मैच में थाईलैंड के तानोंगसाक सेंसोमबूनसुक से हारने के बाद भारत का अभियान अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में समाप्त हो गया।
 
दुनिया के 43 नंबर के खिलाड़ी सौरभ महज 39 मिनट तक चले मुकाबले में थाईलैंड के खिलाड़ी से 9-21, 18-21 से हार गए। सौरभ पहले गेम में जूझते नजर आए लेकिन दूसरे गेम में हारने से पहले उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की।
 
अन्य भारतीयों में पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणय, अजय जयराम और लक्ष्य सेन पहले ही टूर्नामेंट से हारकर बाहर हो गए थे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख