biodatamaker
✕

पहली बार डोपिंग मामले में फंसी संजीवनी 2 साल के लिए निलंबित

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (22:11 IST)
नई दिल्ली। भारत की लंबी दूरी की धाविका संजीवनी यादव को डोपिंगरोधी मामले का उल्लंघन करने के आरोप में अखिल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एआईएफएफ) की एथलेटिक्स इंटिग्रिटी इकाई (एआईयू) ने 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
 
23 साल की इस खिलाड़ी ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप के 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और इसी टूर्नामेंट के 2017 सत्र में 5,000 मीटर में भी यह पदक हासिल किया था।
 
एआईयू ने गुरुवार को दिए फैसले में कहा कि इस एथलीट ने पहली पर डोपिंग से जुड़ा उल्लंघन किया है जिससे 29 जून 2018 के बाद से सभी स्पर्धाओं में उनके नतीजों को रद्द कर दिया गया।

उनकी निलंबन की अवधि 29 जून 2018 से लागू रहेगी। एआईयू ने कहा कि एथलीट ने डोपिंगरोधी नियमों का उल्लंघन करने की सजा को स्वीकार कर लिया है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख