Daily Horoscope
✕

साक्षी मलिक को राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (23:54 IST)
लखनऊ। स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक को लखनऊ के एसटीसी में शनिवार को हुए चयन ट्रायल में 2018 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट मिल गया। लखनऊ में 2018 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयन ट्रायल कराया गया था।


अगले वर्ष किर्गिस्तान में एशियाई कुश्ती जबकि ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन है। इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली में भी चयन ट्रायल कराए गए थे। महिला पहलवानों के लिए चयन ट्रायल छ: वर्गों में कराए गए। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी को 62 किग्रा वज़न वर्ग में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त हुआ।

अगले वर्ष होने वाले दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में साक्षी देश की अहम पदक उम्मीद होंगी। साक्षी ने इस वर्ष इंदौर में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब जीता तथा दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

अन्य खिलाड़ियों में विनेश फोगाट को 50 किग्रा वजन वर्ग, बबीता कुमारी को 54 किग्रा, पूजा ढांडा को 57 किग्रा, दिव्या करण को 68 किग्रा और किरण को 76 किग्रा वजन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टिकट हासिल हुआ। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख