Daily Horoscope
✕

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन में साइना नेहवाल जू यिंग से लगातार 11वीं बार हारीं

Updated: रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (17:14 IST)
ओडेंसे। राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण विजेता साइना नेहवाल विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी ताइपे की तेइ जू यिंग के खिलाफ पिछले 4 साल से जीत हासिल नहीं कर पाने का गतिरोध नहीं तोड़ सकीं और रविवार को उन्हें डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में यिंग से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।


साइना का इस हार के साथ 2012 के बाद यहां दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी और टॉप सीड जू यिंग ने साइना को 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 13-21, 21-6 से हराकर महिला एकल का खिताब जीत लिया।
 
विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी साइना का इस हार के बाद यिंग के खिलाफ 5-13 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। साइना ने नवंबर 2014 से अब तक यिंग से अपने पिछले 11 मुकाबले गंवाए हैं। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख