sundarkand

साइना नेहवाल वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नंबर पर कायम, सिंधू एक स्थान गिरीं

Updated: शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (12:54 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की स्वर्ण विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन के फाइनल में चोट के कारण मैच छोड़ने के बाद इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली भारत की साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपने नौवें स्थान पर कायम हैं।


साइना जहां अपने नौवें स्थान पर कायम हैं वहीं मारिन दो स्थान के सुधार के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। भारत की पीवी सिंधू को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे नंबर पर खिसक गई हैं।

पुरुषों में भारत के किदांबी श्रीकांत एक स्थान के सुधार के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पुरुषों में जापान के केंतो मोमोता और महिलाओं में चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग का शीर्ष स्थान बना हुआ है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख