शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sai Praneeth loses in Japan Open Badminton tournament
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 जुलाई 2019 (17:39 IST)

साई प्रणीत हारे, जापान ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

Sai Praneeth
टोक्यो। साई प्रणीत के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय प्रबल दावेदार केंटो मोमोटा से हारने के बाद भारत की जापान ओपन में चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले अंतिम 4 के मुकाबले में 18-21, 12-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

मोमोटा ने साल के शुरू में सिंगापुर ओपन में भी साई प्रणीत को हराया था। साई ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

भारत की महिला एकल में चुनौती पीवी सिंधू के क्वार्टर फाइनल में अकाने यामागुची से हारने के बाद समाप्त हो गई थी। जापान की इस खिलाड़ी ने सिंधू को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी हराया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
ये भी पढ़ें
चंडीगढ़ क्रिकेट को मिली बीसीसीआई से मान्यता