Sachin Tendulkar approached by IOA as brand ambassador
Written By
Last Modified: नई दिल्ली ,
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (12:30 IST)
क्या सचिन होंगे भारतीय ओलंपिक दल के ब्रांड एंबेसेडर?
नई दिल्ली। सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक दल का सद्भावना दूत बनाने के कारण आलोचना झेल रहे आईओए ने अब इस भूमिका के लिए चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान से संपर्क किया है।
भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह ने कहा कि हम भारतीय ओलंपिक दल के ब्रांड दूत बनने के लिए सचिन तेंदुलकर और एआर रहमान से बात कर रहे हैं। अभी हमें उनका जवाब नहीं मिला है। हम और लोगों को दूत बनाएंगे। सलमान खान भी रहेंगे।
सलमान को सद्भावना दूत बनाए जाने पर पिछले सप्ताह विवाद पैदा हो गया, जब पहलवान योगेश्वर दत्त और महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने इस पर सवाल उठाए। (भाषा)