ramcharitmanas

रूसी भारोत्तोलक डोपिंग मामले में निलंबित

Updated: सोमवार, 13 नवंबर 2017 (20:39 IST)
बुडापेस्ट (हंगरी)। रूसी भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक विजेता रसलन अल्बेगोव को डोपिंग मामले में निलंबित कर दिया गया है।
 
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने कहा कि अल्बेगोव पर एक नियम के उल्लंघन का आरोप है। यह नियम खिलाड़ी को प्रतिबंधित पदार्थों या प्रतिबंधित विधियों के उपयोग या उपयोग के प्रयास’ से रोकता है। अल्बेगोव अपने मामले की अंतिम सुनवाई तक निलंबित रहेंगे।
 
अल्बेगोव ने ओलंपिक 2012 में 105 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। रूस के जिन छह अन्य भारोत्तोलकों ने लंदन ओलंपिक में हिस्सा लिया था उनमें से पांच को पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया था। लगातार डोपिंग मामलों के कारण रूस की भारोत्तोलन टीम को रियो ओलंपिक में भाग नहीं लेने दिया गया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख