suvichar

बोपन्ना और शापोवालोव रोजर्स एटीपी मांट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से हारकर बाहर

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2019 (13:51 IST)
मॉन्ट्रियल। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव यहां पुरुष युगल सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हार के साथ एटीपी मांट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
 
बोपन्ना और शापोवालोव की गैरवरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में रोबिन हास और वेस्ले कूलहोफ की नीदरलैंड की जोड़ी के खिलाफ 6-7 (3-7), 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। हास और कूलहोफ का सामना फाइनल में स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेन्टीना के होरासियो जेबालोस की जोड़ी से होगा।
 
भारत और कनाडा की जोड़ी को इससे पहले फ्रांस के बेनोइट पियरे और स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका की जोड़ी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख