ramcharitmanas
✕

टॉप सीड जोड़ी को लुढ़काकर बोपन्ना-वेसेलीन क्वार्टर फाइनल में

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (22:50 IST)
पेरिस। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलीन की 13वीं सीड जोड़ी ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीय जोड़ी पोलैंड के लुकास कुबोत और ब्राजील के मार्सेलो मेलो को शनिवार को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
 
बोपन्ना और वेसेलीन ने कुबोत और मेलो को 1.30 घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 7-6 से हराया। बोपन्ना और वेसेलीन ने दूसरे सेट का टाईब्रेक 7-1 से जीता। बोपन्ना और वेसेलीन का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला 8वीं सीड जोड़ी क्रोएशिया के निकोला मेक्टिच और ऑस्ट्रिया के एलेग्जेंडर पेया से होगा।
 
बोपन्ना हालांकि मिश्रित युगल में पहले दौर में हार गए थे लेकिन पुरुष युगल में उन्होंने अपनी चुनौती बनाए रखी है। भारत के दिविज शरण भी मिश्रित युगल के पहले दौर में बाहर हो चुके हैं। पुरुष युगल में यूकी भांबरी और दिविज शरण की जोड़ी दूसरे दौर में बाहर हो गई है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख