Govardhan puja
✕

मरे की संन्यास की घोषणा पर फेडरर ने दिया यह बयान

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (16:41 IST)
मेलबोर्न। रोजर फेडरर ने रविवार को कहा कि वे स्तब्ध थे कि टेनिस इस साल 'दिग्गज' एंडी मरे को खोने वाला है और स्कॉटलैंड के इस खिलाड़ी को अपनी उपलब्धियों पर बेहद गर्व होना चाहिए। मरे ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि 1 साल पहले सर्जरी के बावजूद उनके कूल्हे की चोट में आराम नहीं आया है।
 
मरे ने खुलासा किया कि उन्हें उम्मीद थी कि वे विंबलडन के साथ अपने करियर का अंत करेंगे लेकिन लगातार दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया ओपन उनका अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है।

फेडरर ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम की पूर्व संध्या पर कहा कि यह जानकार मैं निराश और दुखी था, थोड़ा स्तब्ध कि हम उसे खोने वाले, लेकिन कभी न कभी हम सभी को गंवा देंगे।
 
फेडरर ने स्वीकार किया कि उनका, नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल और मरे का 'बिग फोर' का दौर खत्म होने के करीब है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख