dipawali
✕

रोजर फेडरर 12वीं बार हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (19:21 IST)
हाले। विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अमेरिका के डेनिस कुडला को शनिवार को लगातार सेटों में 7-6, 7-5 से हराकर 12वीं बार हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।
 
 
36 साल के फेडरर ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबदेन को कड़े संघर्ष में 7-6, 7-5 से हराकर रिकॉर्ड 14वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और अब कुडला को हराकर वे 12वीं बार फाइनल में पहुंचे हैं। फेडरर ने इस जीत से हाले टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना रिकॉर्ड 12-2 कर लिया है।
 
इस सप्ताह ही नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले फेडरर यहां 9 बार विजेता रह चुके हैं और वे इस ग्रासकोर्ट टूर्नामेंट में 10वें खिताब से 1 कदम दूर रह गए हैं। फेडरर 2016 के विंबलडन में कनाडा के मिलोस राओनिक से हारने के बाद ग्रासकोर्ट पर पराजित नहीं हुए हैं और इस दौरान उनका ग्रासकोर्ट पर अजेय अभियान 20 मैच पहुंच चुका है, जो उनके करियर में ग्रासकोर्ट पर दूसरा सबसे लंबा विजय अभियान है।
 
फेडरर ने 2003 से 2008 तक ग्रासकोर्ट पर लगातार 65 मैच जीते थे। उन्होंने कुडला के खिलाफ 1 घंटे 17 मिनट तक चले मैच में 12 एस लगाए और अपनी पहली सर्विस पर 84 फीसदी अंक जीते। इस टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड अब 63-6 पहुंच चुका है।
 
स्विस मास्टर का फाइनल में स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के बीच मुकाबले के विजेता से सामना होगा। अगुत ने क्वार्टर फाइनल में रूस के कारेन खाचानोव को 3 सेटों में 6-3, 6-7,6-3 से और कोरिच ने इटली के आंद्रियस सेप्पी को 7-5, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख