Bhai Dooj
✕

फेडरर और दिमित्रोव में होगा खिताबी मुकाबला

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (10:53 IST)
रोटरडम। टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंचे स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रोटरडम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां अब खिताब के लिए उनका सामना दुनिया के 5वें नंबर के खिलाड़ी ग्रिगोव दिमित्रोव से होगा।

 
 
गत माह ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाले फेडरर ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के आंद्रेस सेप्पी को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से पराजित किया। यहां 2 बार चैंपियन रह चुके फेडरर ने सेप्पी के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच में अपना वर्चस्व कायम रखा।
 
36 साल के फेडरर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। फेडरर अब आंद्रे अगासी की पीछे छोड़ते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। अगासी ने 2003 में 33 साल 131 दिन की उम्र में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी।
 
एक अन्य सेमीफाइनल में बेल्जियम के डेविड गोफिन को बुल्गारिया के दिमित्रोव के खिलाफ मुकाबले में एक गेंद उनकी आंख में लग गई जिसके चलते उन्हें मैच से हटना पड़ा। गोफिन को जिस समय चोट लगी उस समय वे 6-3, 0-1 से पीछे थे। इसके बाद दिमित्रोव फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख