1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer, Number One, Tennis Rankings

फेडरर की नजरें नंबर वन का ताज फिर हासिल करने पर

Roger Federer
रोटरडम। रोजर फेडरर ने कहा है कि वह इस सप्ताह यहां शुरू हो रहे रोटरडम टूर्नामेंट के जरिए विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हो जाएंगे। छत्तीस बरस के फेडरर को नंबर वन की रैंकिंग फिर हासिल करने के लिए यहां सेमीफाइनल तक पहुंचना होगा।


इसके लिए उन्हें क्वार्टर फाइनल में स्टान वावरिंका को हराना पड़ेगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के जरिए 20वां ग्रैंडस्लैम जीतने वाले फेडरर ने कहा, 'मैं फिर वहां पहुंचना चाहूंगा, लेकिन स्टान के खिलाफ यह ग्रैंड स्लैम फाइनल से कम नहीं होगा। यह बड़ा मैच होगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं फिर से नंबर वन तक पहुंचना चाहता हूं और इसी सप्ताह, लेकिन यह उतना भी आसान नहीं है।’ इस बीच तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने स्पेन के डेविड फेरर को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। (भाषा) 
अगला लेख
भारत ने पांचवें वनडे में द. अफ्रीका को 73 रनों से रौंदा