sundarkand
✕

मैं नहीं जानता हूं कि कब तक खेलूंगा? : फेडरर

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (14:08 IST)
मेलबोर्न। उम्र को धता बताकर 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर ने कहा कि वे नहीं जानते कि वे कब तक टेनिस खेलते रहेंगे? स्विट्जरलैंड के इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 6ठा ऑस्ट्रेलियाई ओपन और करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम रविवार को फाइनल में मारिन सिलिच को हराकर जीता। पिछले साल उन्होंने फाइनल में रफेल नडाल को हराया था।
 
 
यह पूछने पर कि वे कितने समय तक और पुरुष टेनिस पर अपनी बादशाहत कायम रखेंगे? उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता। ईमानदारी से कहूं तो बिलकुल नहीं जानता। मैंने पिछले 12 महीने में 3 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। खुद पर यकीन नहीं होता। मेरे भीतर जीत की भूख अभी खत्म नहीं हुई है।
 
फेडरर ने कहा कि कहा कि उम्र कोई मसला नहीं है, वह फखत एक आंकड़ा है लेकिन मुझे सोच-समझकर अपनी प्राथमिकताएं तय करके खेलना है। मैं हर टूर्नामेंट नहीं खेल सकता लेकिन मुझे अभ्यास में मजा आता है और सफर में भी। मेरे पास अच्छी टीम है जिसकी वजह से यह संभव हुआ।
 
उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व है। उन्हें टूर्नामेंट देखने आना अच्छा लगता है। इससे मुझे और अच्छा खेलने की प्रेरणा मिलती है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख