• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rio Olympics
Written By
Last Updated :रियो डि जनेरियो , सोमवार, 1 अगस्त 2016 (10:33 IST)

ओलंपिक खेल गांव पहुंची दीपा, हीना

Rio Olympics
रियो डि जनेरियो। प्रतिभावान जिम्नास्ट दीपा करमाकर, हीना सिद्धू, महिला हॉकी टीम और महिला हॉकी टीम पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलंपिक खेलों से पहले रविवार को ओलंपिक खेल गांव पहुंचीं। 
 


रियो खेलों की परीक्षण प्रतियोगिता के दौरान इसी स्थल पर दीपा ने ओलंपिक कोटा हासिल किया था और यहां आने के बाद वह काफी आश्वस्त लग रही हैं। अपने कोच बिशेश्वर नंदी के साथ पहुंची दीपा ने कहा, 'मेरी यादें सुखद हैं इसलिए मैं खेलों को लेकर उत्सुक हूं।'

भारतीय दल के मिशन प्रमुख राकेश गुप्ता ने कहा, 'अभिनव बिंद्रा, हीना सिद्धू, मुक्केबाज शिव थापा और दीपा पिछले कुछ दिन में यहां पहुंचे हैं। महिला हॉकी टीम भी पहुंच चुकी है। पुरुष हॉकी टीम एक दिन पहले पहुंची इसलिए हमारा दल पूरा होने के करीब है। खेल गांव में शुरूआती समस्याओं को सुलझा लिया गया है और प्रत्येक दिन इसमें सुधार हो रहा है। 
 
निशानेबाजी में भारत के पदक दावेदारों में शामिल हीना जर्मनी से यहां पहुंची है। उनके साथ उनके पति और कोच रोनक पंडित भी आए हैं जो राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं। (भाषा)