Hanuman Chalisa

सायना को पस्त कर सिंधू सेमीफाइनल में

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (09:51 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल को शुक्रवार को हाई वोल्टेज क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 21-16, 22-20 से हराकर बीडब्ल्यूएफ मेटलाइफ योनेक्स सनराइज सुपर सीरीज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।            
 
सिंधू और सायना के बीच मैच बेहद रोमांचक था और एक-एक अंक के लिए जबर्दस्त संघर्ष देखने को मिला। सिंधू और सायना दोनों ने ही कई बेहतरीन स्मैश लगाये, ड्राप शॉट खेल और नेट पर एक दूसरे को छकाने की पूरी कोशिश की।           
        
सायना के पास दूसरे गेम में 20-19 के स्कोर पर मैच को निर्णायक गेम में ले जाने का सुनहरा मौका था। लेकिन इसी समय दबाव में वह अपने सर्विस नेट पर मार बैठी और उनके हाथ से मौका निकल गया। सिंधू ने 20-20 की बराबरी के बाद लगातार दो अंक लेकर 22-20 से दूसरा गेम जीता और 47 मिनट में मैच समाप्त कर दिया। (वार्ता)
                   
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख