ramcharitmanas

ओकुहारा को हराकर पीवी सिंधू इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (22:39 IST)
जकार्ता। भारत की चोटी शटलर पीवी सिंधू ने शुक्रवार को यहां जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 
ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां 5वीं वरीयता प्राप्त सिंधू को जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 21-14, 21-7 से हराने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। यह मैच केवल 44 मिनट तक चला। यह भारतीय खिलाड़ी इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यु फेइ से भिड़ेगी।
 
सिंधू ने शुरू से ही मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। एक समय स्कोर 6-6 से बराबरी पर था लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
सिंधू ने लगातार 4 अंक बनाकर 10-6 से बढ़त बनाई। इसके बाद ओकुहारा ने 2 अंक बनाए लेकिन ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी 11-8 से आगे थी। इसके बाद सिंधू ने खेल पर मजबूत पकड़ बना दी और ओकुहारा को कोई मौका नहीं दिया।
 
दूसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा तथा सिंधू को अपने से अधिक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से किसी भी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख