Daily Horoscope
✕

पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (00:47 IST)
बैंकॉक। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने मलेशिया की सोनिया चेह को सीधे गेम में हराकर यहां 3,50,000 डॉलर इनामी राशि वाले थाईलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली।
 
 
दूसरी वरीय भारतीय खिलाड़ी ने 36 मिनट चले मुकाबले में दुनिया की 35वें नंबर की खिलाड़ी सोनिया को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी का सामना अब इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से होगा।
 
सिंधू ने खेल की शुरुआत में गलतियां कीं जिसका फायदा उठाते हुए सोनिया ने पहले गेम में पहले इंटरवेल तक 11-7 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधू ने वापसी करते हुए 5 अंक हासिल किए जिससे स्कोर 13-12 हो गया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपने आक्रामक खेल से मलेशियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाना शुरू किया और 4 गेम प्वॉइंट हासिल किए।
 
सोनिया ने एक गेम प्वॉइंट बचाया जिसके बाद सिंधू ने स्मैश मारते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने शुरुआती 6-3 की बढ़त बना ली लेकिन उनकी असहज गलतियों का फायदा उठाते हुए सोनिया ने वापसी की और स्कोर 8-8 कर दिया।
 
इंटरवेल तक सिंधू 11-9 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने लगातार 9 अंक हासिल कर जीत की राह पर बढ़ गईं, हालांकि सोनिया ने 3 मैच प्वॉइंट बचाकर वापसी करने की कोशिश की, भारतीय खिलाड़ी ने शानदार स्मैश मारकर मुकाबले का परिणाम तय कर दिया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख