Hanuman Chalisa
✕

सिंधू-साइना के कोच गोपीचंद निकालेंगे 'ताई कोड' का भी हल

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (21:37 IST)
हैदराबाद। भारत के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने गुरुवार को कहा कि चीनी ताइपे की ताई जु यिंग बेहतरीन पैकेज है लेकिन साइना नेहवाल और पीवी सिंधू जल्द ही दुनिया की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करेंगी।
 
 
शीर्ष भारतीय शटलर सिंधू और साइना ने 18वें एशियाई खेलों में क्रमश: फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले में ताई के खिलाफ सीधे गेम गंवाकर रजत और कांस्य पदक हासिल किए। गोपीचंद ने कहा कि सिंधू और साइना दोनों मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं, जो आसानी से हार नहीं मानतीं। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे सामने चुनौती यह है कि विश्व सर्किट में हमें काफी ज्यादा टूर्नामेंट खेलने हैं। टूर्नामेंट खेलते हुए सुधार करते रहना तथा रैंकिंग बरकरार रखते हुए अपने अंक बचाना हमारे लिए चुनौती होगी। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हम ताई के खिलाफ जीत दर्ज कर लेंगे। साइना और सिंधू ने मिलकर ताई के खिलाफ 22 मैच गंवाए हैं। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख