सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका और यूरोप में ठनी, वेंस के भाषण से लगा EU को झटका
- क्या चीन अमेरिका की जगह ले सकता है
- क्या लोकतंत्र खतरे में है, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया यह जवाब
- ईरान की यात्रा करने से इनकार करने पर मोहन बागान को AFC Champions League 2 से बाहर किया
- Cristiano Ronaldo को हुआ वायरल इंफेक्शन, चैंपियंस लीग एलीट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले से हुए बाहर
जय शाह के पहुंचते ही PSG ने रचा इतिहास, पहली बार बनी चैंपियंस लीग की चैंपियंस
(X : Jay Shah)
Champions League : पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने डिजायर डोए (Désiré Doué) के दो गोल की मदद से शनिवार को खेले गए एकतरफा फाइनल में इंटर मिलान (Inter Milan) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर पहली बार यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता चैंपियंस लीग का खिताब जीता। पीएसजी (Paris Saint-Germain) ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और इंटर के समर्थकों को आखिरी सिटी बजने से पहले ही स्टेडियम छोड़ने के लिए मजबूर किया।
Champions League : पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने डिजायर डोए (Désiré Doué) के दो गोल की मदद से शनिवार को खेले गए एकतरफा फाइनल में इंटर मिलान (Inter Milan) को 5-0 से करारी शिकस्त देकर पहली बार यूरोपीय क्लब फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता चैंपियंस लीग का खिताब जीता। पीएसजी (Paris Saint-Germain) ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और इंटर के समर्थकों को आखिरी सिटी बजने से पहले ही स्टेडियम छोड़ने के लिए मजबूर किया।
पीएसजी की तरफ से डोए ने 20वें और 63वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा अचरफ हकीमी Achraf Hakimi (12वें), ख्विचा क्वारात्सखेलिया Khvicha Kvaratskhelia (73वें) और स्थानापन्न सेनी मायुलु Senny Mayulu (86वें) ने एक एक गोल करके पीएसजी की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित की।
EUROPEAN CHAMPIONS pic.twitter.com/MN6eJxVkQO
— Paris Saint-Germain (@PSG_English) May 31, 2025
यह पिछले 70 वर्षों में चैंपियंस लीग के फाइनल में किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है।
पीएसजी के कोच लुई एनरिक ने कहा, अब हमारे पास चैंपियंस लीग की ट्रॉफी है। जब मैं पीएसजी से जुड़ा था तो मैंने पहले दिन ही कहा था कि हमारा लक्ष्य चैंपियंस लीग का खिताब जीतना है। यह एकमात्र ट्रॉफी थी जिसे हम अभी तक नहीं जीत पाए थे।
यह वह ट्रॉफी थी जो लियोनेल मेस्सी, नेमार या किलियन एमबाप्पे भी फ्रांस के इस क्लब को नहीं दिला पाए थे। इससे पहले पीएसजी 2020 में चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा था लेकिन तब वह बायर्न म्यूनिख से हार गया था, जिसके बाद नेमार लिस्बन के खाली स्टेडियम में रो पड़े थे। कोरोना महामारी के कारण तब यह मैच खाली स्टेडियम में खेला गया था।
लेकिन इस बार माहौल पूरी तरह से भिन्न था। पीएसजी के हजारों समर्थक स्टेडियम में मौजूद थे। वे झंडे लहरा रहे थे, पटाखे जला रहे थे और अपने प्रतिद्वंद्वियों इंटर के समर्थकों का शोरगुल दबा रहे थे, जिनमें से कई समर्थक अंतिम सीटी बजने से काफी पहले ही स्टेडियम से चले गए थे।
पीएसजी के समर्थक पूरे दिन म्यूनिख की सड़कों पर पार्टी करते रहे, लेकिन वह उस खुशी के दृश्य की तुलना में कुछ भी नहीं था, जब कप्तान मार्क्विनहोस (Marquinhos) ने ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया।
जय शाह ने म्यूनिख में UEFA अध्यक्ष सेफरिन से की थी मुलाकात
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने इंटर मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच एलियांज एरिना में खेले जाने वाले चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन (Aleksander Čeferin) से मुलाकात की थी।
शाह ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, चैंपियंस लीग फाइनल से पहले म्यूनिख में क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने और यूईएफए के अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेफरिन के साथ चर्चा करने का सम्मान मिला। हमारे खेल को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए अन्य खेलों के प्रमुखों से मुलाकात करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है।
शाह ने इस वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात की थी।Honoured to represent cricket in Munich ahead of the @championsleague Final and have discussions with UEFA President Aleksander Čeferin. It's always valuable to spend time with other sporting leaders as the @ICC expands our sport's global reach. pic.twitter.com/DdBTWpMRqy
— Jay Shah (@JayShah) May 31, 2025
लॉस एंजिलिस में 2028 होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी होगी।
