प्रो कबड्डी : तेलुगु ने तमिल को 33-28 से हराया
Publish Date: Thu, 31 Aug 2017 (23:09 IST)
Updated Date: Thu, 31 Aug 2017 (23:17 IST)
मुंबई। तेलुगु टाइटंस ने डिफेंडर सोमबीर के शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवाज को गुरुवार को एक रोचक मुकाबले में 33-28 से हराया। तेलुगु टाइटंस को अब तक आठ मैचों में हार का समना करना पड़ा है, जबकि तमिल थलाइवाज ने चार मैच गंवाए हैं।
सोमबीर ने टाइटंस के लिए 10 अंक जुटाए। खास बात यह है कि टाइटंस ने अपने आधे अंक डिफेंस से जुटाए। अब तक लीग में खराब प्रदर्शन कर रही दोनों टीम के लिए इस मैच में जीत काफी महत्वपूर्ण थी। तेलुगु टाइटंस को अब तक आठ मैचों में हार का समना करना पड़ा है, जबकि तमिल थलाइवाज ने चार मैच गंवाए हैं।
मध्यांतर तक टाइटंस की टीम 12-10 से आगे थी। खेल खत्म होने से दो मिनट पहले तक थलाइवाज की टीम महज एक अंक (28-29) से पिछड़ रही थी, लेकिन आखिरी के दो मिनट में टाइटंस ने चार अंक जुटाकर 33-28 से मैच जीत लिया। (भाषा)