• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Portugal wins with four goals of Ronaldo
Written By
Last Modified: पेरिस , शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (14:21 IST)

रोनाल्डो के 4 गोल से पुर्तगाल जीता

Ronaldo
पेरिस। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 4 गोल की मदद से यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल ने विश्व कप फुटबाल क्वालीफाइंग दौर में अंडोरा को 6-0 से हराया जबकि फ्रांस ने 1 गोल से पिछड़ने के बाद बुल्गारिया को शिकस्त दी।
 
रीयाल मैड्रिड के सुपरस्टार रोनाल्डो का यूरो 2016 फाइनल में चोटिल होने के बाद यह पहला मैच था। उन्होंने शुरुआती 4 मिनट में ही 2 गोल दाग दिए। दूसरे हाफ में 1 मिनट के भीतर ही उन्होंने हैट्रिक पूरी कर दी।
 
पहले मैच में स्विट्जरलैंड से हारने वाले पुर्तगाल के अब ग्रुप बी में 3 अंक हैं। स्विट्जरलैंड ने हंगरी को 3-2 से हराकर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। यूरो फाइनल में पुर्तगाल से हारे फ्रांस की शुरुआत बेहद खराब रही, जब 6ठे ही मिनट में उसने गोल गंवा दिया। इसके बाद हालांकि फ्रांस ने वापसी करते हुए बुल्गारिया को 4-1 से हरा दिया।
 
नीदरलैंड्स ने राटरडम में बेलारूस को 4-1 से हराया। अब फ्रांस का सामना नीदरलैंड्स से होगा। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
भारत-न्यूजीलैंड इंदौर टेस्ट: कोहली का शतक, भारत मज़बूत