sundarkand
✕

CWG 2018 : भारोत्तोलकों का सुनहरा अभियान जारी, पूनम ने जीता 5वां स्वर्ण

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (10:33 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारतीय भारोत्तोलकों का 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सुनहरा अभियान जारी रखते हुए पूनम यादव ने 69 किलो वर्ग में पीला तमगा जीतकर भारत की झोली में 5वां स्वर्ण पदक डाला।
 
 
ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 63 किलो वर्ग में यादव ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 222 किलो (110 और 122 किलो) वजन उठाया। इंग्लैंड की सारा डेविस 217 किलो वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। कांस्य पदक फिजी की अपोलोनिया वेइवेइ को मिला जिसने 216 किलो वजन उठाया।
 
यादव ने कहा कि मुझे फिजी से अच्छी चुनौती मिलने की उम्मीद थी, इंग्लैंड से नहीं। सारा ने जब आखिरी लिफ्ट में 128 किलो वजन उठाने का फैसला किया तो मैं नर्वस थी, क्योंकि वे उठा सकती थीं। उन्होंने कहा कि लेकिन यह किस्मत की बात है। मुझे वह मिला, जो मेरी तकदीर में था और उसे वह जो उसकी तकदीर में था। शुक्र है कि कुछ देर के लिए हमारे फिजियो को आने दिया गया जिन्होंने मेरे घुटने पर पट्टी लगाई। मुझे वहां दर्द हो रहा था।
 
उत्तरप्रदेश की रहने वाली यादव ने पिछले साल राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बड़ी बहन के कहने पर भारोत्तोलन अपनाया और 2014 में भारतीय टीम के शिविर में आई।
 
यादव ने कहा कि मेरे पिता ने मेरे प्रशिक्षण के लिए कर्ज लिया था। मैंने पदक जीतने के बाद वह चुका दिया। वे घर में पूजा-पाठ करते हैं और मेरी मां गृहिणी हैं। मैं और मेरी बहन ही घर चलाते हैं। मैं भारतीय रेलवे में कर्मचारी हूं। इससे पहले मीराबाई चानू (48 किलो), संजीता चानू (53 किलो), सतीश शिवालिंगम (77 किलो) और वेंकट राहुल रागाला (85 किलो) ने भारत को भारोत्तोलन में 4 स्वर्ण दिलाए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख