ramcharitmanas
✕

स्टार महिला पहलवान पूजा ढांडा का लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (18:30 IST)
नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता स्टार महिला पहलवान पूजा ढांडा ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीतना है।
 
 
विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद सुर्खियों में आई पूजा प्रो कुश्ती लीग में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर कहा कि जब मैंने प्रो लीग में एक के बाद एक तीन उलटफेर किए तो इस बात का अहसास हो गया था कि मैं ओलंपिक या विश्व चैम्पियनशिप के पदक से दूर नहीं हूं। मैंने विश्व चैंपियनशिप का पदक जीत लिया है और अब ओलंपिक पदक मेरा लक्ष्य है। 
 
उन्होंने अपनी मौजूदा फार्म का श्रेय प्रो लीग को भी दिया। उन्होंने कहा कि लीग के तीसरे सत्र में एक के बाद एक उलटफेर करने का ही यह नतीजा था कि वह विश्व चैंपियनशिप का पदक जीतने में क़ामयाब रहीं। लीग में जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और विश्व चैम्पियनशिप में उन्हें इसका फायदा मिला। 
 
पूजा ने कहा कि सर्जरी के बाद लंबे समय तक मैट से दूर रहने के बाद पीडब्ल्यूएल का ही वह मंच था, जिसने उन्हें यह अहसास कराया कि वह शानदार वापसी के बाद शीर्ष पर जा सकती हैं। पूजा ने सीज़न 3 में ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियन हेलन मारुलिस को हराकर बड़े उलटफेर किए थे। वहीं विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता ओडुनायो को भी हराया था। 
 
महिला पहलवान ने कहा कि चोट की वजह से मेरा करियर डांबाडोल होता दिखाई दिया था। उस समय लीग के सीजन 2 में मैंने वापसी की और राष्ट्रीय चैंपियन मंजू और मनीषा को शिकस्त दी, जिसने आत्मविश्वास मिला।
 
पीडब्ल्यूएल-4 में अपने प्रतिद्वंद्वियों को लेकर उन्होंने कहा, मैं सभी प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करती हूं क्योंकि हर कोई जीतने के लिए आया है। सभी मेरे स्तर की पहलवान हैं। इस समय मैं हार जीत के बारे में सोचकर खुद पर दबाव नहीं बनाना चाहतीं। बस वह इतना ही जानती हूं कि उन्हें लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख