Hanuman Chalisa

अर्जेंटीना ऑल स्टार ने ला पेगासस इंडिया को पोलो टेस्ट में 13-10 से हराया

शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (20:10 IST)
जोधपुर। अर्जेंटीना ऑल स्टार टीम ने शनिवार को पहले पोलो टेस्ट में ला पेगासस इंडिया टीम को नजदीकी मुकाबले में 13-10 से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
 
 
जोधपुर पोलो मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 चक्कर के इस मुकाबले में पहले चक्कर की समाप्ति पर बढ़त बनाई थी लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए अंत में जीत अपने नाम की। अर्जेंटीना की तरफ से 16 साल के उभरते स्टार इग्नेसियो आर्बेलबाईड 6 गोल के साथ स्टार साबित हुए जबकि भारतीय टीम की तरफ से ध्रुव पाल गोदारा ने 4 गोल किए।
 
इस पोलो सीरीज के शेष 2 टेस्ट 5 तथा 12 जनवरी को दिल्ली के जयपुर पोलो मैदान में खेले जाएंगे। अर्जेंटीना टीम इसके अलावा गुरुग्राम में 11 जनवरी को एम्बेसेडर कप प्रदर्शनी मैच भी खेलेगी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख